गौतमबुद्धनगर। (शफ़ी मोहम्मद सैफी) दादरी विधानसभा सीट से 2017 में चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता रघराज सिंह ने फेसबुक पर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस का टिकट बेचा गया है। यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बदनाम करने की साजिश है। इतना ही नहीं, रघराज सिंह का यह भी कहना है- अरविंद सिंह के पिता बसपा से मंत्री रहे। अब भाजपा में हैं। ऐसे में अरविंद सिंह को टिकट धनबल का करिश्मा नहीं तो क्या है?
उन्होंने यह भी लिखा है- जब तक कांग्रेस लीडरशिप धन पशुओं की गुलामी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारते रहेंगे, पार्टी अस्तित्व की लड़ाई लड़ती रहेगी। वहीं, दादरी सीट से दो बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके कांग्रेस के सबसे पुराने नेता रघुराज सिंह के इस तरह मुखर विरोध से पार्टी नेता असहज हो गए हैं। यहां पर बता दें कि रघुराज सिंह ने भी गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा का टिकट मांगा था।
Home
गौतमबुद्धनगर
गौतम बुध नगर में कांग्रेस नेता रघुराज सिंह ने लगाया टिकट में धनबल के इस्तेमाल का आरोप। गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस का टिकट बेचा गया है। यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बदनाम करने की साजिश है।अरविंद सिंह के पिता बसपा से मंत्री रहे। अब भाजपा में हैं। ऐसे में अरविंद सिंह को टिकट धनबल का करिश्मा नहीं तो क्या है? रघुराज सिंह
Post A Comment: